रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीएम के निर्देश पर मिठाई की दुकानों में की छापेमारी
कोतवाली नगर समेत,लालगंज तहसील के विभिन्न क्षेत्र में स्थित,मिठाई की दुकानों पर,रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने,जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर,मिठाई बनाने की,दुकानों पर छापेमारी की गई है।इस दौरान टीम ने,50 लीटर दूध नष्ट कराया है।वही 30 किलो पनीर तथा,25 किलो छेना भी नष्ट कराया गया है।साथ ही दुकानों पर गंदगी को लेकर कार्रवाई की गई है।