रायबरेली: नया पुरवा के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयुष मंत्रालय के आदेश पर 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा नवम आयुर्वेदिक दिवस
कोतवाली नगर के,नया पुरवा के राजकीय आयुर्वेदिक, चिकित्सालय एवं यूनानी अधिकारी डॉ रवि प्रकाश सोनकर ने,रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि,आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्य सचिव यूपी के,आदेश अनुसार 29 अक्टूबर 2024 को,नवम आयुर्वेद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।इसके उपलक्ष्य में आयुर्वेद दिवस 2024 की थीम वैश्विक स्वास्थ्य के लिए,कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।