मथुरा: चर्चित पार्षद प्रतिनिधि तिलकवीर चौधरी को मिली जमानत
ये वही मामला है जिसने लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया था। बीती 13 मार्च को राजस्थान के डीग से आई एक बारात के दौरान मामूली विवाद हुआ था। आरोप है कि तिलकवीर चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर वहां जमकर कुर्सियां चलाईं, मारपीट की और सरेआम फायरिंग कर दी। इस खूनी संघर्ष में भरतपुर की रहने वाली बबीता नाम की महिला गोली लगने से घायल हो गई थी।