बक्सर: शिवपुरी बुधनपुरवा मोहल्ले में घर से ₹5 लाख के गहने व नकदी चोरी, देवरानी पर आरोप
Buxar, Buxar | Jun 8, 2025 बक्सर नगर के शिवपुरी-बुधनपुरवा मुहल्ला स्थित एक मकान से पांच लाख के जेवरात व 15 हजार नगद चोरी हो गई है. ये सामान मकान के कमरे में एक बक्सा में रखा गया था. इस मामले में शिवपुरी निवासी कृष्ण कुमार सिंह की पत्नी फूल कुमारी देवी द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें उसके द्वारा चोरी का इल्जाम देवर की पत्नी यानि देवरानी पर लगाया गया है.