नगरी: साल्हेभाट गांव का व्यक्ति नहाने के दौरान नाले में डूबकर हुआ मौत
Nagri, Dhamtari | Apr 27, 2026 मिली जानकारी के अनुसार केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेभाट निवासी शील कुमार नेताम ग्राम सेमरा के पास ईट भट्ठा में काम करता था। जो नहाने के लिए सेमरा नाला में गया था। इसी दौरान पानी में डूब गया। सूचना पर कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी तलाश के बाद आज सोमवार को उसका शव मिला। वही पुलिस शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर ले गया।