मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में पुलिस की तीन बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाश हुए घायल
कटघर थाना इलाके में चेकिंग के दौरान बाइक सवारों से मुठभेड़ हो गई, जिसमे 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए ,जबकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में सफल हो गया, पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है, पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने जानकारी मे बताया,यह तीनो बदमाशो ने 20 अगस्त को लूट की घटना को अंजाम दिया था।