विदिशा नगर: छेड़छाड़ मामले में सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने उठाए सवाल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला और उसके परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिवार ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के अन्य लोगों की शिकायतों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। शनिवार दोपहर 2 बजे न्याय की मांग को लेकर पीड़ित महिला थाने पहुंची।