जौनपुर: बीबीए-बीसीए सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए संशोधित केंद्र सूची जारी की गई
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रमों की द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा केंद्र सूची जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बताया कि जौनपुर में विश्वविद्यालय परिसर सहित कुल पांच परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।