करनैलगंज: कटरा बाजार के जमथरा में सफाई अभियान चला, स्वच्छ भारत के तहत हुई सफाई व फॉगिंग
कटरा बाजार के जमथरा गांव में सोमवार दोपहर 12 बजे तक एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव की अगुवाई स्वच्छता अभियान चलाकर गांव की नालियों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई की गयी तथा फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। एडीओ पंचायत ने बताया की सीडीओ के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।