नामकुम स्थित आरसीएच कांफ्रेंस हॉल में बुधवार शाम करीब पांच बजे एनएचएम योजनाओं को लेकर राज्य स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि इस संवाद का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम लोग सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में सही जानकारी प्राप्त कर सकें,