पंडरिया: रेंगाखार वन परिक्षेत्र में नाबालिगों से मजदूरी कराने का मामला, लाखों के रिसॉर्ट निर्माण में किया गया काम
कवर्धा जिले के रेंगाखार वन परिक्षेत्र अंतर्गत गोपीखार में चल रहे सौंदर्यीकरण और रिसॉर्ट निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। करोड़ों रुपए की लागत से हो रहे इस शासकीय निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जाने का वीडियो शुक्रवार शाम 05 बजे सामने आया है , जो बाल श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों और कर