निज़ामाबाद: रसूलपुर काजी में 6 जून को हुए हादसे में घायल व्यक्ति की आज सुबह इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने PM हेतु भेजा शव
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के राम करन उम्र करीब 48 वर्ष निवासी रसूलपुर काजी 6 जून को सुबह के समय आए आंधी तूफान में घर से बकरी चराने के लिए गांव के सिवान में गए हुए थे। वहां पर सुबह के आए आंधी तूफान में बारिश भी होने लगी वही बारिश से बचने के लिए रामकरन ने पेड़ की छांव में आकर छिपे तभी तूफान की वजह से पेड़ की एक डाल टूट कर रामकरन के सर पर गिर गई ।