जौनपुर: जिला विद्युत समिति की बैठक में बिजली व्यवस्था सुधार पर दिया गया जोर
जिला विद्युत समिति की बैठक सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में रविवार की दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि विद्युत अधिकारियों के फोन में जनप्रतिनिधियों के नंबर फीड कराए गए हैं और जर्जर खंभों व हाईटेंशन तारों का सर्वे कराया जा रहा है।