हुज़ूर: भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में बी.टेक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Jun 18, 2025 भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में बी.टेक के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने दोस्तों के साथ एक फ्लैट में किराए से रह रहा था और परिवार का इकलौता बेटा था। घटना मंगलवार रात की है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है|