बालोद: बालोद में वन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 232 अवैध लकड़ी जब्त, गणेश सा मिल सील, तस्करों में मचा हड़कंप
Balod, Balod | Apr 16, 2026 बालोद जिले में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय स्थित गणेश सा मिल पर छापा मारा, जहां से 232 अवैध लकड़ी के लट्ठे जब्त किए गए। इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले के लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान टीम को साल, बीजा, अर्जुन समेत अन्य प्रजातियों की भारी मात्रा में लकड़ियां मिलीं।