बरवाडीह: बरवाडीह की बेटियों ने फिर लहराया परचम, जिला परिषद सदस्य ने टॉपर्स को किया सम्मानित
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटर परीक्षा परिणाम में इस बार भी बरवाडीह प्रखंड की बेटियों का दबदबा कायम रहा। कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रखंड का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्राओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।