रघुनाथपुर: लड़की अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुरार पट्टी से पुलिस ने किया गिरफ्तार
रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को रघुनाथपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरार पट्टी गांव निवासी संजीत राम के रूप में हुई है।