अनूपपुर: ग्राम पंचायत पडौर के बैगान टोला में पेयजल संकट, ग्रामीण नदी से पानी लाने को मजबूर
विकासखंड अनूपपुर की ग्राम पंचायत पडौर के बैगान टोला में पेयजल संकट गहरा गया है। नल-जल योजना लंबे समय से बंद पड़ी है और मोहल्ले का एकमात्र हैंडपंप भी खराब हो चुका है। इसके चलते ग्रामीणों को भीषण गर्मी में करीब 3 किलोमीटर दूर केवई नदी से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद पंचायत और विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।