महनार: हसनपुर में मकान बनाते समय करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर काली मंदिर के समीप शुक्रवार को करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के हेत्तनपुर धमौन गांव निवासी राम इकवाल राय के 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद राय के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया गया कि हसनपुर काली मंदिर के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के दौरान घटना हुआ।