जलालाबाद: अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में तेल टैंकर और बस की भीषण भिड़ंत, 13 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर
शाहजहांपुर जिले केअल्हागंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह हरदोई-बिलग्राम स्टेट हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरदोई से फर्रुखाबाद जा रही एक प्राइवेट बस और सामने से आ रहे तेल टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।