लखीमपुर: नकहा ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, भाजपा पदाधिकारियों ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां
लखीमपुर खीरी जिले में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज रविवार को नकहा ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, एमएलसी अनूप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, बीडीओ संगीता यादव एवं सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।