Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
यूपी
No video available

सभी गुरुजनों को हृदय तल से नमन एवं आप सभी को शिक्षक दिवस की अनंत शुभकामनाएं !

MORE NEWS

शेखपुरा जिला में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, निषेधाज्ञा लागू।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलन्त दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं श्री बलिराम कुमार चौधरी महोदय ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ मंथन सभागार में ब्रीफिंग किए। यह परीक्षा दो तिथियों—14 जून 2026 (रविवार) और 17 जून 2026 (बुधवार) को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए है। सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे अन्यथालापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। सभी केंद्र पर पेयजल, ors घोल तथा मेडिकल टीम भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ​​परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, ​प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 08:00 बजे है).  
​द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 01:00 बजे है).  
​ परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी।
​शेखपुरा के इन 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा
​जिले के कुल 7 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें 
​इस्लामियाँ +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा  
​मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय, शेखपुरा  
​रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा  
​डी.एम. +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा  
​उषा पब्लिक स्कूल, शेखपुरा  
​संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय, शेखपुरा  
​संस्कार Public स्कूल, शेखपुरा  
​केंद्र के अंदर पेन ले जाने पर भी पाबंदी, मिलेंगे मुफ्त पेन।
​पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तो दूर, अपना पेन (कलम) ले जाने की भी अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों की जांच सही तरीके से करेंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट भरने के लिए केंद्र के अंदर ही पर्याप्त संख्या में पेन उपलब्ध कराए जाएंगे। ​सुरक्षा और कदाचार रोकने के कड़े उपाय
​धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू: अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा के दिनों में सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा (भा०न०सु०सं० के तहत) लागू रहेगी. इस दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के हुजूम या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरुष/महिला को अलग अलग ​सघन चेकिंग मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की दो घंटे पहले से ही बायोमेट्रिक, ई-प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ सघन चेकिंग की जाएगी। ​चप्पे-चप्पे पर विडियोग्राफी और जैमर: प्रश्नपत्र के बक्से खोलने से लेकर परीक्षा हॉल के अंदर और सामग्री पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया की लगातार विडियोग्राफी कराई जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए होने वाली चोरी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। पूरी परीक्षा की विधि-व्यवस्था के मुख्य प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार रहेंगे. इसके अलावा हर केंद्र पर स्टैटिक मैजिस्ट्रेट, जोनल मैजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मैजिस्ट्रेट लगातार गश्त करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसके प्रभार में सुजीत कुमार जिला कला एवं खेल संस्कृति पदाधिकारी है जिनका मोबाइल नंबर 9110090570 है किसी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करेंगे।
​प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि परीक्षा में किसी और के बदले परीक्षा देने  या फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता जांच, भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

शेखपुरा जिला में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, निषेधाज्ञा लागू। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या-03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलन्त दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं श्री बलिराम कुमार चौधरी महोदय ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी के साथ मंथन सभागार में ब्रीफिंग किए। यह परीक्षा दो तिथियों—14 जून 2026 (रविवार) और 17 जून 2026 (बुधवार) को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, स्वच्छ और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए है। सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे अन्यथालापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। सभी केंद्र पर पेयजल, ors घोल तथा मेडिकल टीम भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ​​परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, ​प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 08:00 बजे है). ​द्वितीय पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 01:00 बजे है). ​ परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी। ​शेखपुरा के इन 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा ​जिले के कुल 7 शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमें ​इस्लामियाँ +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा ​मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय, शेखपुरा ​रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा ​डी.एम. +2 उच्च विद्यालय, शेखपुरा ​उषा पब्लिक स्कूल, शेखपुरा ​संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय, शेखपुरा ​संस्कार Public स्कूल, शेखपुरा ​केंद्र के अंदर पेन ले जाने पर भी पाबंदी, मिलेंगे मुफ्त पेन। ​पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तो दूर, अपना पेन (कलम) ले जाने की भी अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों की जांच सही तरीके से करेंगे। अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट भरने के लिए केंद्र के अंदर ही पर्याप्त संख्या में पेन उपलब्ध कराए जाएंगे। ​सुरक्षा और कदाचार रोकने के कड़े उपाय ​धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू: अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा के दिनों में सभी केंद्रों के 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा (भा०न०सु०सं० के तहत) लागू रहेगी. इस दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति के हुजूम या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरुष/महिला को अलग अलग ​सघन चेकिंग मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की दो घंटे पहले से ही बायोमेट्रिक, ई-प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ सघन चेकिंग की जाएगी। ​चप्पे-चप्पे पर विडियोग्राफी और जैमर: प्रश्नपत्र के बक्से खोलने से लेकर परीक्षा हॉल के अंदर और सामग्री पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया की लगातार विडियोग्राफी कराई जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए होने वाली चोरी को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। पूरी परीक्षा की विधि-व्यवस्था के मुख्य प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार रहेंगे. इसके अलावा हर केंद्र पर स्टैटिक मैजिस्ट्रेट, जोनल मैजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मैजिस्ट्रेट लगातार गश्त करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसके प्रभार में सुजीत कुमार जिला कला एवं खेल संस्कृति पदाधिकारी है जिनका मोबाइल नंबर 9110090570 है किसी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करेंगे। ​प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि परीक्षा में किसी और के बदले परीक्षा देने या फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे अभ्यर्थियों को सीधे पुलिस के हवाले कर उनके खिलाफ आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता जांच, भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 14, 2026

शेखपुरा में कचरा प्रबंधन अब नई नियमावली के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

आज दिनांक 12.06.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं श्री बलिराम कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में  लगातार दूसरे दिन भी बरबीघा शहर और शेखोंपुरसराय शहर को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026' लागू  कराने की लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंथन सभागार में किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि इस नई व्यवस्था का लक्ष्य कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान और शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। ​कचरे का वैज्ञानिक वर्गीकरण और ​नई नियमावली के अनुसार, अब कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर निस्तारित किया जाना है। ​गीला कचरा (हरा डिब्बा) रसोई का कचरा, फल-सब्जी के छिलके और बागवानी का कचरा। इसे खाद या बायोगैस बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। ​सूखा कचरा (नीला डिब्बा) कागज, गत्ता, प्लास्टिक, कांच और धातु। इसे रीसायकल (पुनर्चक्रण) के लिए भेजा जाएगा।  
​दूषित कचरा (लाल डिब्बा) डायपर, सैनिटरी पैड और मास्क। इन्हें कागज में लपेटकर फेंकना अनिवार्य है।  
​खतरनाक कचरा (काला डिब्बा) पुरानी बैटरी, ट्यूब लाइट, कीटनाशक के डिब्बे और ई-वेस्ट। इन्हें सावधानी से अलग रखा जाना चाहिए क्योंकि इनमें हानिकारक रसायन होते हैं। ​नियमावली में बड़े कचरा उत्पादकों (जैसे होटल, अस्पताल, स्कूल और बड़े संस्थान) के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी संस्थान का क्षेत्रफल 20,000 वर्ग मीटर से अधिक है, कचरा 100 किलो/दिन से ज्यादा निकलता है, या पानी की खपत 40,000 लीटर/दिन से अधिक है, तो उन्हें
​ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।  
​गीला कचरा परिसर के भीतर ही खाद या बायोगैस के माध्यम से निपटाना होगा।  
​हर साल 30 जून तक वार्षिक रिपोर्ट जमा करनी होगी।  सभी ​नगर परिषद और नागरिकों की भूमिका ​नगर परिषद ने पुराने डंपसाइट्स को हटाने के लिए 31 अक्टूबर 2026 की समय सीमा तय की है। साथ ही, कचरा बीनने वालों को मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें सम्मानजनक काम दिलाने की पहल की जाएगी।       
       जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ​सभी नगर निकायों/ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे कचरा न जलाएं और न ही खुले में फेंकें। नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी, जुर्माना और पर्यावरण मुआवजे के तहत कार्रवाई की जाएगी।  इस अवसर पर सभी बरबीघा और शेखोंपुरसराय के नगर निकायों के सभापति, उपसभापति, नगर कार्यपालक पदाधिकारी बरबीघा, और शेखोंपुरसराय के साथ साथ सभी सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर और कर्मी आदि उपस्थित थें।

शेखपुरा में कचरा प्रबंधन अब नई नियमावली के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा कदम। आज दिनांक 12.06.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं श्री बलिराम कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में लगातार दूसरे दिन भी बरबीघा शहर और शेखोंपुरसराय शहर को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026' लागू कराने की लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंथन सभागार में किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि इस नई व्यवस्था का लक्ष्य कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान और शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। ​कचरे का वैज्ञानिक वर्गीकरण और ​नई नियमावली के अनुसार, अब कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर निस्तारित किया जाना है। ​गीला कचरा (हरा डिब्बा) रसोई का कचरा, फल-सब्जी के छिलके और बागवानी का कचरा। इसे खाद या बायोगैस बनाने के लिए उपयोग किया जाएगा। ​सूखा कचरा (नीला डिब्बा) कागज, गत्ता, प्लास्टिक, कांच और धातु। इसे रीसायकल (पुनर्चक्रण) के लिए भेजा जाएगा। ​दूषित कचरा (लाल डिब्बा) डायपर, सैनिटरी पैड और मास्क। इन्हें कागज में लपेटकर फेंकना अनिवार्य है। ​खतरनाक कचरा (काला डिब्बा) पुरानी बैटरी, ट्यूब लाइट, कीटनाशक के डिब्बे और ई-वेस्ट। इन्हें सावधानी से अलग रखा जाना चाहिए क्योंकि इनमें हानिकारक रसायन होते हैं। ​नियमावली में बड़े कचरा उत्पादकों (जैसे होटल, अस्पताल, स्कूल और बड़े संस्थान) के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी संस्थान का क्षेत्रफल 20,000 वर्ग मीटर से अधिक है, कचरा 100 किलो/दिन से ज्यादा निकलता है, या पानी की खपत 40,000 लीटर/दिन से अधिक है, तो उन्हें ​ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। ​गीला कचरा परिसर के भीतर ही खाद या बायोगैस के माध्यम से निपटाना होगा। ​हर साल 30 जून तक वार्षिक रिपोर्ट जमा करनी होगी। सभी ​नगर परिषद और नागरिकों की भूमिका ​नगर परिषद ने पुराने डंपसाइट्स को हटाने के लिए 31 अक्टूबर 2026 की समय सीमा तय की है। साथ ही, कचरा बीनने वालों को मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें सम्मानजनक काम दिलाने की पहल की जाएगी। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ​सभी नगर निकायों/ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे कचरा न जलाएं और न ही खुले में फेंकें। नियमों का उल्लंघन करने पर चेतावनी, जुर्माना और पर्यावरण मुआवजे के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सभी बरबीघा और शेखोंपुरसराय के नगर निकायों के सभापति, उपसभापति, नगर कार्यपालक पदाधिकारी बरबीघा, और शेखोंपुरसराय के साथ साथ सभी सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर और कर्मी आदि उपस्थित थें।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 13, 2026

लोजपा नेता ईमाम गजाली ने MLC ललन प्रसाद को बधाई देने पहुंचे।
घाट कोसुंभा के सुजावलपुर गांव में भव्य स्वागत किया।

Imam Ghazali Imam Ghazali Ljp R Imam Ghazali Chirag Paswan Arun Bharti - अरुण भारती Lalan Prasad

लोजपा नेता ईमाम गजाली ने MLC ललन प्रसाद को बधाई देने पहुंचे। घाट कोसुंभा के सुजावलपुर गांव में भव्य स्वागत किया। Imam Ghazali Imam Ghazali Ljp R Imam Ghazali Chirag Paswan Arun Bharti - अरुण भारती Lalan Prasad

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 13, 2026

घाट कोसुंभा पहुंचे विधान परिषद निर्वाचित सदस्य ललन प्रसाद जहां भव्य स्वागत किया गया। MLC बनने के बाद पहली बार घाट कोसुंभा पहुंचे जहां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किए।ललन प्रसाद अपने गांव सुजावलपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र के बाद रिक्त हुई विधान परिषद सीट से निर्वाचित सदस्य ललन प्रसाद को बनाया गया। MLC ललन प्रसाद को शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड में भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में NDA के सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान ईमाम गजाली, पप्पू राज मंडल, नंदन, रघुनन्दन, विजय पासवान, महेश पासवान, दीपक, चंदन सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।
पत्रकारों को MLC ललन प्रसाद ने बताया कि सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी वर्ग की उपेक्षा नहीं होगी।कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। एमएलसी ने कहा कि शेखपुरा सदर अस्पताल और घाट कोसुंभा अस्पताल की व्यवस्था में सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात हुई है।सम्राट चौधरी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ क्षेत्र घोषित करा कर रहेंगे।
बिहार सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने का वादा किया।

घाट कोसुंभा पहुंचे विधान परिषद निर्वाचित सदस्य ललन प्रसाद जहां भव्य स्वागत किया गया। MLC बनने के बाद पहली बार घाट कोसुंभा पहुंचे जहां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किए।ललन प्रसाद अपने गांव सुजावलपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र के बाद रिक्त हुई विधान परिषद सीट से निर्वाचित सदस्य ललन प्रसाद को बनाया गया। MLC ललन प्रसाद को शेखपुरा जिले के घाट कोसुंभा प्रखंड में भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में NDA के सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान ईमाम गजाली, पप्पू राज मंडल, नंदन, रघुनन्दन, विजय पासवान, महेश पासवान, दीपक, चंदन सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए। पत्रकारों को MLC ललन प्रसाद ने बताया कि सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी वर्ग की उपेक्षा नहीं होगी।कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। एमएलसी ने कहा कि शेखपुरा सदर अस्पताल और घाट कोसुंभा अस्पताल की व्यवस्था में सुधार उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनकी मुलाकात हुई है।सम्राट चौधरी ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। घाट कोसुंभा प्रखंड क्षेत्र को बाढ़ क्षेत्र घोषित करा कर रहेंगे। बिहार सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने का वादा किया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 13, 2026

बिहार विधान परिषद निर्विरोध निर्वाचित ललन प्रसाद को बधाई देने पहुंचे लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली।

शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड के सुजावलपुर गांव निवासी ललन प्रसाद को विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में MLC ललन प्रसाद के सुजावलपुर आवाज पर उनसे मिलने पहुंचे।साफ़ा और टोपी पहनाकर ललन प्रसाद का भव्य स्वागत किया। ईमाम गजाली ने बताया कि शेखपुरा ज़िला लोजपा (आर) की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं। इस दौरान जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली,राधे यादव,विजय पासवान,अरविंद पासवान,मुकेश पासवान,अमरजीत पासवान,महेश पासवान,मुकेश पासवान उर्फ प्रिंस, चुलबुल पांडे,नरेश कुशवाहा जी, हरे राम केवट,रामदेव मांझी सहित सैकड़ो लोग लोजपा (आर) के वरिष्ठ साथियों ने माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर और मिठाई खिलाकर एमएलसी का भव्य स्वागत किया।

Lalan Prasad Imam Ghazali Imam Ghazali Ljp R Imam Ghazali Chirag Paswan Arun Bharti - अरुण भारती

बिहार विधान परिषद निर्विरोध निर्वाचित ललन प्रसाद को बधाई देने पहुंचे लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली। शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड के सुजावलपुर गांव निवासी ललन प्रसाद को विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने पर लोजपा आर जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में MLC ललन प्रसाद के सुजावलपुर आवाज पर उनसे मिलने पहुंचे।साफ़ा और टोपी पहनाकर ललन प्रसाद का भव्य स्वागत किया। ईमाम गजाली ने बताया कि शेखपुरा ज़िला लोजपा (आर) की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं। इस दौरान जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली,राधे यादव,विजय पासवान,अरविंद पासवान,मुकेश पासवान,अमरजीत पासवान,महेश पासवान,मुकेश पासवान उर्फ प्रिंस, चुलबुल पांडे,नरेश कुशवाहा जी, हरे राम केवट,रामदेव मांझी सहित सैकड़ो लोग लोजपा (आर) के वरिष्ठ साथियों ने माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर और मिठाई खिलाकर एमएलसी का भव्य स्वागत किया। Lalan Prasad Imam Ghazali Imam Ghazali Ljp R Imam Ghazali Chirag Paswan Arun Bharti - अरुण भारती

Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 13, 2026

सभी गुरुजनों को हृदय तल से नमन एवं आप सभी को शिक्षक दिवस की अनंत शुभकामनाएं ! - Sheikhpura News