चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट: चित्तौड़गढ़ ने जोधपुर और अमेठी से मैच जीते, मैनपुरी ने मुकाबला टाई कराया
सैनिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट 2026 (ग्रुप ‘सी’) के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले रोमांचक रहे मुकाबले खेले जा रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने शाम 5 बजे बताया कि अंडर-15 आयु वर्ग में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल जोधपुर को 14-0 से पराजित किया.