महोबा: कबरई के कानपुर बाईपास पर हाईटेंशन लाइन से टकराने के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक ट्रक-ट्राला में भीषण आग लग गई। बांदा रोड बैरियर के पास हुए इस हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगते ही चालक और क्लीनर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।