छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
छीपाबड़ौद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां के निर्देशानुसार गुरुवार को कस्बे के एम.जी. पब्लिक माध्यमिक विद्यालय में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पैनल अधिवक्ता महेंद्र कुमार डोड़रिया ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की गंभीर चुनौतियों, विशेषकर साइबर अपराधों और मोबाइल के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया अ