पूरनपुर: भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत डिवीजन कार्यालय में अधिशासी अभियंता को सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन
पूरनपुर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने विद्युत डिवीजन कार्यालय में अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में बताया कि तीन माह का बिजली बिल 38782 रुपए आ रहा है।माधौटांडा एसडीओ को दिए बिलों को अभी तक सही नहीं किया गया।इस समय गेहूं की फसल पककर खेतों में तैयार है और बिजली से कई बार खेतों में आग लग जाती है।