पूरनपुर: सिरसा रोड नारायनपुर में धार्मिक स्थलों के बीच खुल रही शराब की दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा रोड नारायनपुर में आबादी के बीच अंग्रेजी शराब की दुकान ऐसे स्थान पर खोली जा रही है। जहां चार धार्मिक आश्रम एवं स्कूल भी मौजूद हैं। यहां दुकान खोले जाने का भारी विरोध हो रहा है। गांव के लोगों ने आज इस मामले को लेकर विधायक बाबूराम पासवान को उनके कार्यालय में घेर लिया और दुकान हटवाने की मांग की।