पूरनपुर: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी प्रेमी के घर पहुंची, शादी की जिद पर अड़ी
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते किशोरी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। इस को लेकर युवक के परिजन घबरा गए और किशोरी के परिवार को जानकारी दी। पुलिस के पंहुचने पर किशोरी प्रेमी के घर में बैठी मिली। पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवती प्रेमी का हाथ पकड़कर थाने पहुंची।