उच्चैन: मिहिभोज तिराहे पर सट्टा लगाते सटोरिया को गिरफ्तार किया गया, नकदी व उपकरण बरामद
जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह मय जाप्ता गश्त पर थे। इसी दौरान सार्वजनिक स्थान मिहिरभोज तिराहे, कस्बा उच्चैन में एक व्यक्ति सट्टे की खाईवाली करते हुए पाया गया।