शिमला शहरी: शिमला में "अक्स तमाशा" के साथ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का भव्य रंगोत्सव समापन
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल के "हिम रंग षष्ठी" ग्रीष्मकालीन नाट्योत्सव का शिमला में नाटक "अक्स तमाशा" के प्रभावशाली मंचन के साथ समापन हुआ। यह नाटक लोककथा, रहस्य और मानवीय भावनाओं को सशक्त रंगभाषा में प्रस्तुत करता है। कुल्लू, धर्मशाला और शिमला में दर्शकों ने उत्साहपूर्वक इसे सराहा।