सेब नर्सरी में पौधों की मोटोलिटी (Mortality) पर अनीश अमरैक ने कहा:
"नर्सरी में कुछ पौधों की मोटोलिटी होना एक सामान्य प्रक्रिया है। फिर भी यदि हमारी नर्सरी से लिए गए पौधों में किसी बागवान के यहां सामान्य से अधिक मोटोलिटी होती है, तो उस कंडिशन में हमने पहले से ही पर्याप्त बैकअप प्लान तैयार कर रखा है। हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे मामलों में हम अपनी नीति के अनुसार बागवान की यथासंभव सहायता कर सकें।
Love Brothers Fruit Nursery का उद्देश्य केवल सेब की नवीनतम किस्मों के पौधे बेचना नहीं है, बल्कि बागवानों को भरोसेमंद, उच्च गुणवत्ता वाला और निरंतर उपलब्ध रहने वाला प्लांटिंग मैटेरियल प्रदान करना भी है। यही हमारी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है।"