नामकुम: रांची नगर निगम में प्रशासक की अध्यक्षता में इंफोर्समेंट टीम के साथ हुई समीक्षा बैठक
Namkum, Ranchi | Oct 23, 2025 रांची नगर निगम में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने फील्ड स्तर पर उत्पन्न हो रही समस्याओं की जानकारी ली तथा विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।