सगड़ी: बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम ने फर्जी बैनामा और बैंक खाते के माध्यम से धोखाधड़ी करने के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Sagri, Azamgarh | May 22, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बिलरियागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । मुखबिर से मिली खास सूचना पर फर्जी बैनामा एवं बैंक खाते के माध्यम से धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद शाहआलम पुत्र स्वर्गीय बदरुद्दीन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।