कलेर: कलेर के मेहंदिया थाना, उसरी बाजार की गल्ला दुकान में चोरी करते युवक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ा
Kaler, Arwal | Jul 25, 2026 मेहंदिया थाना क्षेत्र के उसरी बाजार स्थित गल्ला दुकान से नगदी चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान उसरी नीमा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। शनिवार रात्रि 8 बजे जानकारी के अनुसार दुकान मालिक अंकुश कुमार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।