गोगरी: महेशखूंट में मेडिकल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, गोगरी एसडीपीओ के खुलासे के बाद क्लिनिक और आवास सील
Gogri, Khagaria | Apr 14, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 107 स्थित महेशखूंट में हरिओम मेडिकल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने खुलासा किया है। बताया जाता है कि दवा दुकान की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। तथाकथित डॉ अभिमन्यु और उसकी पत्नी मेडिकल की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ ने छापामारी की।