बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में 30 लीटर देसी शराब बरामद, एक युवक को किया गया गिरफ्तार
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर लगभग 30 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक धंधेबाज युवक को गिरफ्तार किया गया। आज बुधवार को 4 बजे थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू कुमार अपने घर से अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की।