आरा: जिले को कुपोषण से मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में पोषण पखवाड़ा का संचालन किया जा रहा है।
Arrah, Bhojpur | Mar 22, 2024 जिले को कुपोषण से मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में पोषण पखवाड़ा का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कृषि भवन के सभागार में पोषण समिति की बैठक की गई। इस दौरान आईसीडीएस की डीपीओ माला कुमारी ने सभी सीडीपीओ और पर्यवेक्षिकाओं को पखवाड़ा के दौरान होने वाली गतिविधियों के उद्देश्य के संबंध में बताया।