शाजापुर: नाबालिग से छेड़छाड़ और एसिड अटैक की धमकी, लालाघाटी थाने में मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर काशीनगर निवासी सुनिल चौहान उर्फ बंटी चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पीछा करने, रास्ता रोककर हाथ पकड़ने और एसिड अटैक की धमकी देने के आरोप हैं। लालघाटी थाना पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।