अररिया: समाहरणालय परिसर स्थित आत्मन कक्ष में डीएम ने बाढ़ के पूर्व तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक
Araria, Araria | Jun 13, 2024 अररिया श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में आज संभावित बाढ़ 2024 की पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं सभी संबंधित जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन भी उपस्थित थे।