मरवाही: सुदूर वनांचल पुटा में आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर बाइक से पहुंचीं, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ग्राम जोहार अभियान’ के तहत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत पूटा के आश्रित ग्राम संचारखूंटा में जनचौपाल का आयोजन किया गया। आम पेड़ की छांव में आयोजित इस चौपाल में पंडो जनजाति के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।