करकेली: ग्राम सिंहपमर में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने फरियादी और उसके साथी से गाली-गलौज व मारपीट की, मामला दर्ज
ग्राम सिंहपमर मे पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी संतोष सिंह राठौर एवं अर्जुन सिंह राठौर निवासी ग्राम सिंहपमर के साथ आरोपियो ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।जिस पर मामले की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने आरोपी सौरभ वैष्णव,अनिकेत सिंह,अंकित सिंह,छोटू सिंह के विरुद्ध धारा 296(1)115(2)351(2)3(5)BNS के तहत एफआईआर दर्ज की है।