शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रहने वाले दिनेश कुशवाह के साथ सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर 34,426 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। पीड़ित दिनेश कुशवाह ने बताया कि 14 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया।