मुरैना नगर: धौलपुर में 3 साल पहले मां ने छोड़ा मासूम, राजस्थान पुलिस मां-बाप की तलाश में मुरैना पहुंची
राजस्थान के धौलपुर जिले में 3 साल पहले लावारिस मिली मुरैना की 9 वर्षीय बालिका को ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल पुलिस परिवार की तलाश में मुरैना लेकर पहुंची।टीम कों बच्ची ने बताया कि उसकी मां उसे बाड़ी-बसेड़ी में छोड़कर चली गई थी। फिलहाल पुलिस मुरैना व धौलपुर के थानों में गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगाल रही है। मामले में मानव तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है।