बीना: खुरई रोड पर ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवती गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Oct 16, 2026 ई-रिक्शा में सवार 18 वर्षीय प्रतिभा लोधी और सामने से आ रहे बाइक चालक आशीष नामदेव के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक भी घायल हुआ।राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को बीना के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवती को जिला चिकित्सालय रेफर किया है।