सोहागपुर: जिला पंचायत सभागार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शहडोल सोमवार को लगभग 2:15 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनीषा सिंह ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया है,इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से सुना एवं देखा गया है।