सांगानेर: शासन सचिवालय में देवस्थान विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों को लेकर मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई
देवस्थान विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने की। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ मंदिरों के विकास कार्य, व्यवस्थाओं में सुधार,लंबित योजनाओं तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।