चायल: भरवारी नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य
नगर पालिका परिषद भरवारी के अंबेडकर भवन में बुधवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने सहभागिता सुनिश्चित की, वहीं उपजिलाधिकारी द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।