केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान अंतर्गत जिले में 18 से 20 जून 2026 तक वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार जिले में दो शिविर स्थलों का निर्धारण करते हुए उनके लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
#kcgdistrict #pmnarendramodiji