नानपारा: बहराइच में पुलिस के एक्शन से संतुष्ट नहीं मृतक राम गोपाल के पिता, वीडियो जारी कर कहा- कर लेंगे आत्मदाह
बहराइच के महराजगंज में मारे गए राम गोपाल के पिता अब तक की गई पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पुलिस एक्शन पर असंतोष जताते हुए चेतावनी दी है,उनका कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे, एक दिन पहले पुलिस ने नेपाल भाग रहे पांच आरोपियों को एनकउंटर के बाद धर दबोचा था।