Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
ranjeetyadavbjp
No video available
23
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज दूसरा दिन बांका महावीर नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा बांका के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया! #नरेन्द्रमोदी #Ranjeetyadavbjp #बांका #banka #Bihar
Banka, Banka
| Jan 15, 2024
#नरेन्द्रमोदी
#ranjeetyadavbjp
#बांका
#banka
#bihar
MORE NEWS
श्रावणी मेला 2026 जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा कांवरिया पथ का निरीक्षण।
Banka, Bihar | Aug 21, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा कांवरिया पथ का निरीक्षण कर श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला नियंत्रण कक्ष का जायजा लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली गई तथा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराने एवं ड्यूटी पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध काउंटिंग मशीन एवं सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण करते हुए वहां आने वाले मरीजों की संख्या तथा उन्हें हो रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य शिविर के बैनर एवं सूचना पट्ट को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया, ताकि कांवरियों एवं श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य शिविर की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके। साथ ही, अब तक स्वास्थ्य शिविर में आए मरीजों की संख्या एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कांवरिया पथ पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेटों की संख्या एवं उनकी उपस्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की ड्यूटी पर ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार उनकी उपस्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया। जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से कांवरिया पथ पर उत्पन्न हो रही समस्याओं के संबंध में नियमित रूप से फीडबैक लेते रहने तथा प्राप्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के शौचालय के समीप पानी एवं कीचड़ की स्थिति पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, कांवरिया पथ पर बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा शौचालय के दरवाजे खोलकर उनकी स्थिति एवं उपयोगिता की जांच की गई। वहीं, पानी के बेसिन को खोलकर पानी की उपलब्धता एवं व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से जमुआ मोड़ तक पैदल कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कुछ स्थानों पर प्रकाश की व्यवस्था कम पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सेक्टर पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने तथा अगले आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, कटोरिया को प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों के समीप डस्टबिन उपलब्ध रहने के बावजूद कचरा इधर-उधर फैला हुआ पाया गया। साथ ही, पानी का अनावश्यक वेस्टेज भी पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित दुकानदार के विरुद्ध जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया तथा स्वच्छता एवं जल संरक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा भैरोपुर टेंट सिटी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कांवरिया श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर टेंट सिटी में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं द्वारा कुछ स्थानों पर मच्छरों की समस्या की जानकारी दी गई। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा तत्काल फॉगिंग कराने का निर्देश दिया गया। टेंट सिटी के निरीक्षण के दौरान बाथरूम तक आने-जाने के रास्ते की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाथरूम तक सुगम आवागमन के लिए उचित रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। भैरोपुर टेंट सिटी में निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सेक्टर पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने तथा अगले आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवरिया पथ एवं टेंट सिटी में श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सभी मूलभूत सुविधाओं की नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा इनारावरण धर्मशाला के समीप संचालित जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा रसोई में उपलब्ध खाद्य सामग्री की मात्रा, खरीद एवं आपूर्ति से संबंधित जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी द्वारा जीविका दीदी की रसोई में भोजन कर रहे कांवरिया श्रद्धालुओं से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित दर एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनके आगमन स्थल, भोजन की गुणवत्ता एवं दर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। श्रद्धालुओं द्वारा भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा रसोई एवं धर्मशाला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके पश्चात इनारावरण धर्मशाला का निरीक्षण करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं से शौचालय की उपलब्धता एवं उसके उपयोग के संबंध में भी फीडबैक लिया गया। श्रद्धालुओं द्वारा शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया गया। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन औसतन आने वाले मरीजों की संख्या, उपलब्ध दवाओं एवं उपचार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एक मरीज का उपचार चल रहा था, जिससे जिला पदाधिकारी द्वारा बातचीत कर उसकी स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की उपलब्ध सुविधा के संबंध में जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरिया एवं अन्य श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सभी सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। हरखार में डाक बम पास काउंटर निरीक्षण किया गया तथा डाक बम से संबंधित व्यवस्थाओं एवं आवश्यक जानकारी की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में मार्ग में दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाने एवं साफ-सफाई का समुचित ध्यान नहीं रखने की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा मार्ग की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। इसके पश्चात गोरियारी-हरखार स्थित टेंट सिटी का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, अस्थाई थाना का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली गई। खबर लिखे जाने तक निरीक्षण जारी है।
Banka, Bihar | Aug 21, 2026
श्रावणी मेला 2026 जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा कांवरिया पथ का निरीक्षण।
Banka, Bihar | Aug 21, 2026
श्रावणी मेला 2026 जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा कांवरिया पथ का निरीक्षण।
Banka, Bihar | Aug 21, 2026
#बांका में ऑटो की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत #highlightseveryonefollowers #followerseveryone
Banka, Banka | Aug 21, 2026